13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

सीबीआई ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रोठ हत्याकांड की जांच संभाली

नई दिल्ली 2026-05-12

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रोठ की हत्या की जांच, केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने अपने हाथ में ले ली है। राज्‍य पुलिस की सिफारिश के बाद यह जांच केंद्रीय एजेंसी को सौंपी गई है। सूत्रों के अनुसार मामले की जांच के लिए पुलिस महानिदेशक पंकज सिंह की अध्यक्षता में सात सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया गया है।

चंद्रनाथ रोठ की हत्या छह मई की शाम को उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम में हुई थी। इस घटना ने राज्य में तीखी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं व्‍यक्‍त की गई थीं।

इस बीच, पुलिस ने इस सिलसिले में उत्तर प्रदेश और बिहार से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पूछताछ के लिए पश्चिम बंगाल लाया गया है। पुलिस को संदेह है कि इनमें से एक शार्पशूटर है जो कथित तौर पर हत्या में शामिल है। अदालत ने आरोपियों को इस महीने की 24 तारीख तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।