छोटे करदाताओं के लिए घोषणा दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2026
नई दिल्ली 2026-08-16
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने विदेशी संपत्तियों से जुड़े छोटे करदाताओं के लिए विदेशी संपत्ति प्रकटीकरण योजना नियम, 2026 अधिसूचित किए हैं। यह योजना आज से लागू हो रही है।
योजना के तहत पात्र छोटे करदाताओं को अपने विदेशी परिसंपत्तियों से संबंधित जानकारी घोषित करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए घोषणा दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। इस तिथि के बाद कोई भी घोषणा पत्र दाखिल नहीं किया जा सकेगा।