नई दिल्ली 2026-05-04
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पार्टी के अनगिनत कार्यकर्ताओं के बलिदान, संघर्ष और शहादत का परिणाम है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह जीत उन परिवारों के धैर्य की जीत है, जिन्होंने हिंसा सहते हुए भी भगवा झंडा कभी नहीं छोड़ा। श्री अमित शाह ने कहा कि बंगाल की जनता ने घुसपैठियों और उनके समर्थकों को ऐसा सबक सिखाया है कि तुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त पार्टियां इसे कभी नहीं भूल पाएंगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा चैतन्य महाप्रभु, स्वामी विवेकानंद, गुरु रवींद्रनाथ टैगोर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महान व्यक्तित्वों की पवित्र भूमि बंगाल की खोई हुई गरिमा को पुनर्स्थापित करने और सोनार बांग्ला के सपने को साकार करने के लिए दिन-रात काम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा उन आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करेगी जिनके साथ बंगाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह विश्वास व्यक्त किया है।