13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और तीन राज्यों के नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए

नई दिल्ली 2026-05-28

भारतीय जनता पार्टी ने आज तीन राज्यों और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए नए प्रदेश अध्‍यक्ष की नियुक्ति की घोषणा की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पूर्वी दिल्ली के सांसद और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​को पार्टी की दिल्ली इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा भाजपा अध्यक्ष और केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है। इन नियुक्तियों के साथ श्री नवीन ने राज्यों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी नए पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।