13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

“भारतीय परंपरा के धागे” : सिंगापुर में सांस्कृतिक उत्सव में कलाकारों को पुरस्‍कार के रूप में आम की पेटियां दी गईं

नई दिल्ली 2026-05-10

सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से आम निर्यात को बढ़ावा देने के भारत के प्रयासों को तेज करते हुए, उत्तर-पूर्वी सिंगापुर के नी सून सार्वजनिक आवास

परिसर में आयोजित “भारतीय परंपरा के धागे” उत्सव के दौरान गीतों, नृत्यों और संगीत प्रस्तुतियों के लिए विभिन्न राज्यों के आम पुरस्कार के रूप में दिए गए।

सिंगापुर में यह भारतीय उच्चायोग द्वारा इस माह आयोजित किया गया दूसरा आम प्रचार कार्यक्रम था।
 
पहला कार्यक्रम इस महीने की शुरुआत में पूर्वी तट पर स्थित एक अन्य स्‍थान पर आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में छह हजार से अधिक आगंतुकों ने भारतीय आमों की 10 किस्मों का स्वाद चखा था।