13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

भाजपा ने कहा - भारत हिन्द महासागर और हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में एक स्‍थाई शक्ति के रूप में उभरा

नई दिल्ली 2026-07-12

भारतीय जनता पार्टी-भाजपा ने कहा है कि भारत हिन्‍द महासागर और हिन्‍द-प्रशांत क्षेत्र में एक स्‍थाई शक्ति के रूप में उभरा है। नई दिल्‍ली में संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हा‍ल ही में इन रणनीतिक संबंधों को और सशक्‍त बनाने के लिए सेशेल्‍स और इंडोनेशिया की यात्रा की। उन्‍होंने कहा कि भारत और न्‍यूज़ीलैंड के बीच मुक्‍त व्‍यापार समझौता एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि‍ है। पार्टी प्रवक्‍ता ने प्रधानमंत्री की इंडोनेशिया, ऑस्‍ट्रेलिया और न्‍यूज़ीलैंड की यात्रा की दस महत्‍वपूर्ण उपलब्धियों का उल्‍लेख किया। इनमें हिन्‍द महासागर हिन्‍द-प्रशांत कार्यनीतिक गठबंधन, रक्षा और समुद्री सहयोग, महत्‍वपूर्ण खनिज सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक और निवेश के अवसर, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना तथा शैक्षणिक साझेदारी शामिल हैं।
 
श्री पात्रा ने कहा कि रक्षा और समुद्री क्षेत्रों में सहयोग में ठोस प्रगति हुई है। उन्‍होंने कहा कि पहली बार भारत रक्षा उपकरण के एक निर्यातक के रूप में उभर रहा है। उन्‍होंने कहा कि भारत और ऑस्‍ट्रेल‍िया ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर एक संयुक्‍त घोषणा पत्र जारी किया है। श्री पात्रा ने कहा कि इस समझौते के अंतर्गत भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के युद्धपोतों की सर्विसिंग एक-दूसरे के डॉक पर की जाएगी।