13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

भारत में सात स्थानों पर 24 परमाणु रिएक्टर संचालित, 2047 तक 100 गीगावाट क्षमता का लक्ष्य

नई दिल्ली 2026-08-28

भारत में वर्तमान में सात स्थानों पर 24 परमाणु ऊर्जा रिएक्टर संचालित हैं, जिनकी कुल स्थापित क्षमता 8.78 गीगावाँट है। परमाणु ऊर्जा विभाग के अनुसार नौ अतिरिक्त रिएक्टर निर्माणाधीन हैं। परमाणु ऊर्जा भारत के विकास पथ का एक महत्वपूर्ण घटक बनकर उभरी है, जो न केवल बिजली उत्पादन बल्कि स्वास्थ्य सेवा, कृषि और विभिन्न औद्योगिक अनुप्रयोगों में भी योगदान देती है।

विकसित भारत के परमाणु ऊर्जा मिशन का लक्ष्य 2047 तक 100 गीगावाँट परमाणु ऊर्जा क्षमता प्राप्त करना है। भारत का परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम ‘सुरक्षा सर्वोपरि’ के सिद्धांत पर आधारित है। कड़े नियामक निरीक्षण, सुरक्षा के बहुआयामी तंत्र और व्यापक आपातकालीन तैयारियों द्वारा निर्देशित, भारत का परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम विश्वसनीय है। यह कम कार्बन वाली बिजली प्रदान करते हुए लोगों और पर्यावरण की रक्षा करता है।