नई दिल्ली 2026-08-06
सरकार ने कहा है कि पश्चिम एशिया में गंभीर सुरक्षा स्थिति के बावजूद हॉर्मुज जलडमरूमध्य से होकर 60 व्यापारिक जहाज सुरक्षित निकल आये हैं। संसद में एक प्रश्न के जवाब में सरकार ने यह भी बताया कि खाड़ी क्षेत्र से 3972 भारतीय नाविकों को स्वदेश भेजा गया है और चौबीसों घंटे काम कर रही आपदा प्रबंधन प्रणाली के पास हज़ारों फोन और ई-मेल प्राप्त हो रहे हैं।
हॉर्मुज जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। ऊर्जा आपूर्ति के लिए यह दुनिया का एक प्रमुख जल मार्ग है।