13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

असम सरकार 26 मई को विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक प्रस्‍तुत करेगी

नई दिल्ली 2026-05-14

असम सरकार इस महीने की 26 तारीख को विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पेश करेगी। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने अपने नये कार्यकाल की पहली मंत्रिमंडलीय बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में यह घोषणा की।

श्री सरमा ने बताया कि असम विधानसभा का विशेष सत्र 21 से 26 मई तक आयोजित किया जाएगा। इसमें नव निर्वाचित विधायक शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि यूसीसी विधेयक सत्र के समापन दिवस पर पेश किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कानून का उद्देश्य विवाह की कानूनी उम्र, बहुविवाह, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे मुद्दों को संबोधित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि धार्मिक प्रथाएं विधेयक के दायरे से बाहर रहेंगी।