नई दिल्ली 2026-03-16
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन आज पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। यह बगीचा डल झील के सुंदर दृश्य के साथ ज़बरवान पर्वतों की तलहटी में स्थित है। यह उद्यान स्थानीय, घरेलू और विदेशी पर्यटकों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है।