13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

सेना की सिग्नल कोर आज अपना 116वां स्थापना दिवस मना रही है

नई दिल्ली 2026-02-15

सेना की सिग्नल कोर आज अपना 116वां स्थापना दिवस मना रही है। 1911 में आज ही के दिन अपनी स्थापना के बाद से लगातार सिग्नल कोर ने भारतीय सेना के संचार को बेहतर किया है। कोर 21वीं सदी की डिजिटल क्रांति के साथ कदम मिलाकर चली है और अत्याधुनिक आधुनिक संचार तकनीकों का उपयोग कर रही है। ये इकाई संघर्ष के सभी पहलुओं में बहुआयामी खतरे वाले वातावरण में भारतीय सेना की चुनौतीपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

सिग्नल ऑफिसर इन चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल विवेक डोगरा ने बताया कि पिछले एक वर्ष में, सिग्नल कोर ने भविष्य की सशस्त्र शक्ति के रूप में परिचालन तत्परता को सुगम बनाने और राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कर्तव्य की राह में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सिग्नल कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।