13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

सरकार ने कोलकाता में सेना के प्रवेश और नागरिकों द्वारा रोकने के वायरल वीडियो का खंडन किया

नई दिल्ली 2026-05-05

सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल उस वीडियो का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया है कि भारतीय सेना कोलकाता में दाखिल हुई और जिसे नागरिकों ने रोक दिया। पोस्‍ट में यह भी दावा किया गया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घायल हो गईं, सीआरपीएफ ने उनके आवास पर हमला किया और कोलकाता स्थित विदेशी दूतावासों को बंद करने का आदेश दिया गया। 

पत्र सूचना कार्यलय की तथ्य जांच इकाई ने कहा कि यह दावा पूरी तरह से निराधार है। सरकार ने नागरिकों से कहा है कि वे इस तरह के वीडियो पर भरोसा नहीं करें और सरकारी सूत्रों से पहले इसकी पुष्टि कर लें।