नई दिल्ली 2026-07-25
सरकार ने सोशल मीडिया पर पर चल रहे उस वीडियो का खंडन किया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि ने कहा है कि नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शनों के कारण 30 हजार सेना के जवानों ने इस्तीफा दे दिया है।
पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने स्पष्ट किया है कि यह वीडियो फर्जी और एआई से तैयार किया गया है। इकाई ने कहा कि प्रमुख रक्षा अध्यक्ष ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।
पत्र सूचना कार्यालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी जानकारी की पुष्टि के लिए केवल विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।