2025-03-29
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज मजबूत मध्यस्थता प्रणाली की आवश्यकता पर बल दिया। श्री गोयल ने कहा कि मध्यस्थता प्रणाली न्यायिक देरी को कम कर सकती है।
उन्होंने यूनियन इंटरनेशनेल डेस एवोकेट्स- यूआईए सम्मेलन में भारत: नया वैश्विक विनिर्माण केंद्र सत्र के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि अदालतों को खुला रखने से भारत के वैश्विक विनिर्माण केंद्र को बढ़ावा मिलेगा।
श्री गोयल ने न्यायिक प्रणाली की दक्षता में सुधार करने में प्रौद्योगिकी की भूमिका पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार पेटेंट, कॉपीराइट अनुमोदन और डिजाइन अनुमोदन की डिलीवरी में तेजी लाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने वैश्विक बाजार में विश्वास पैदा करने के लिए सरकार के प्रयासों पर भी जोर दिया। श्री गोयल ने कहा कि देश की औसत आयु 28.3 वर्ष है, जो इसे अन्य देशों की तुलना में सबसे युवा देशों में से एक बनाती है। उन्होंने कहा है कि भारत में आज विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित विषयों में सबसे अधिक संख्या में युवा स्नातक हैं।