13 जनवरी 2000 से प्रकाशित

पहलगाम और बालतल दोनों मार्गों से कड़ी सुरक्षा के बीच वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुरू

नई दिल्ली 2025-07-03

श्री अमरनाथ जी की 38 दिनों की वार्षिक यात्रा आज सुबह दोनों मार्गों दक्षिण कश्मीर के पहलगाम और मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के बालतल मार्ग से शुरू हो गई।

प्रशासन ने आज तड़के यात्रियों को पवित्र गुफा के लिए दोनों मार्गों से जाने की अनुमति दी।

इससे पहले, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कल सुबह जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा जाने के लिए श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।