13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

लश्कर-ए-तैबा के आखिरी सक्रिय कश्मीर में स्थानीय आतंकवादी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया : गृह मंत्री अमित शाह

नई दिल्ली 2026-11-18

सुरक्षा बलों ने आज तड़के जम्‍मू-कश्‍मीर के कुलगाम में लश्‍करे-ए-तैयब्‍बा के आतंकी लतीफ भट्ट को मार गिराया। सोशल मीडिया पोस्‍ट में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बताया कि जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस, सेना, सीआरपीएफ और गुप्‍तचर एजेंसियों के समन्वित प्रयासों से ये सफलता मिली।

श्री शाह ने कहा कि सुरक्षा बलों की कार्रवाई में इस आतंकी का सहयोगी उमर निसार भी ढेर हो गया। उन्‍होंने कहा कि यह पूरी कार्रवाई अत्‍यधिक तालमेल से की गई। गृह मंत्री ने कहा कि राष्‍ट्र जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस, सेना, सीआरपीएफ और गुप्‍तचर एजेंसियों के जवानों को नमन करता है।