13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

संविधान केवल शासन के लिए एक मार्गदर्शिका नहीं : गृह मंत्री अमित शाह

नई दिल्ली 2026-11-26

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि संविधान केवल शासन के लिए एक मार्गदर्शिका नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र की आशाओं, आकांक्षाओं और मूल्यों को प्रतिबिंबित करने वाला दस्तावेज है।

नई दिल्ली में संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम में श्री शाह ने कहा कि संविधान का सम्मान करना सभी भारतीयों का एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण दायित्व है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्वतंत्रता के बाद संविधान को केवल सरकार चलाने के लिए एक मार्गदर्शिका के रूप में माना गया और देश के किशोरों, युवाओं और नागरिकों में इसकी भावना को स्थापित करने और मजबूत करने की प्रक्रिया को भुला दिया गया।

गृह मंत्री ने कहा कि 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्णय लिया कि प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाएगा, ताकि संविधान के सर्वोच्च मूल्यों को प्रत्येक विद्यालय, महाविद्यालय और सभी नागरिकों तक पहुंचाया जा सके।