गृह मंत्री ने कहा- ड्रग तस्कर कानून की पहुंच से नहीं बच सकते
नई दिल्ली 2026-08-14
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो - एनसीबी ने संयुक्त अरब अमीरात-यूएई से भगोड़े ड्रग सरगना वीरेंद्र सिंह बसोया की वापसी सुनिश्चित कर ली है। उन्होंने कहा कि यह मादक पदार्थों के खिलाफ सरकार की कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति में एक नया मील का पत्थर है।
श्री शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार विदेशों में छिपे ड्रग तस्करों का लगातार पीछा कर रही है और एक कठोर दृष्टिकोण अपनाते हुए उनके पूरे तंत्र को नष्ट कर रही है।
श्री शाह ने कहा कि शीर्ष से नीचे और नीचे से ऊपर तक की रणनीति अपनाकर देश की एजेंसियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ड्रग तस्कर चाहे कहीं भी छिपें, वे भारतीय कानून की लंबी पहुंच से बच नहीं सकते।