13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

सरकार ने गृह मंत्री अमित शाह से जुड़ी वायरल पोस्ट को फर्जी बताया

नई दिल्ली 2026-05-18

सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल उस पोस्ट का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकों से एक समय का भोजन न करने का आग्रह किया है।

पत्र सूचना कार्यालय की तथ्‍य जांच इकाई ने कहा कि गृह मंत्री ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। इकाई ने नागरिकों से केवल सरकारी स्रोतों से ही सत्यापित जानकारी प्राप्त करने का आग्रह किया है।

नागरिकों को केंद्र सरकार से संबंधित किसी भी संदिग्ध जानकारी, वीडियो या तस्वीर को पत्र सूचना कार्यालय की तथ्‍य जांच इकाई के सोशल मीडिया हैंडल पर भेजने की सलाह भी दी है।