नई दिल्ली 2026-02-23
सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में भारत टैक्सी के सारथियों से बातचीत की। आज जारी एक वीडियो में श्री शाह ने कहा कि भारत टैक्सी सहकारी समिति का उद्देश्य चालकों को उनके काम का स्वामित्व देकर उन्हें सशक्त बनाना है।
उन्होंने बताया कि इस पहल का लक्ष्य निजी टैक्सी सेवा कंपनियों से जुड़ी समस्याओं को कम करना और लाभ चालकों को दिलाना है, न कि सहकारी समिति को। श्री शाह ने कहा कि यह पहल चालकों के कल्याण और यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक मंच बन रही है।