नई दिल्ली 2026-11-21
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि अनुच्छेद 370 समाप्त होने के बाद कश्मीर के युवाओं में अलगाववाद की भावना खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए गर्व की बात है कि घाटी में कोई भी कश्मीरी युवा आतंकवादी गतिविधियों में शामिल नहीं है। कश्मीर घाटी में लश्कर-ए-तैयबा के आखिरी स्थानीय कमांडर के मुठभेड़ का उल्लेख करते हुए श्री शाह ने इसे घाटी में अलगाववाद के अंत की शुरुआत बताया।
गृहमंत्री ने अरूणाचल प्रदेश पुलिस को राष्ट्रपति का पुलिस निशान भी प्रदान किया। यह सम्मान जनता और राष्ट्र के प्रति पुलिस के समर्पण के लिए प्रदान किया जाता है।
मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सोशल मीडिया पोस्ट में इसे अरुणाचल प्रदेश के इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान मिलना अत्यंत गौरव और सम्मान का क्षण है।
श्री शाह राज्य के तीन दिन के दौरे पर हैं। वे कल अरूणाचल प्रदेश निगम दृष्टिपत्र 2047 प्रस्तुत करेंगे और निगम पुरस्कार प्रदान करेंगे। श्री शाह सरस मेले का उद्घाटन भी करेंगे। वे हिलौंगी में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 12वीं बटालियन के परिसर का उद्घाटन भी करेंगे।