13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

अमरनाथ यात्रा 2026 के सुचारू और सफल संचालन के लिए शीर्ष अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की

नई दिल्ली 2026-06-09

जम्मू-कश्मीर में होने वाली अमरनाथ यात्रा 2026 के सुचारू और सफल संचालन के लिए शीर्ष अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार और जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन तुती ने कल रामबन जिले का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
 
संभागीय आयुक्त ने यात्री निवास, चंदरकोट में आवास, स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, बिजली की उपलब्धता, चिकित्सा सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने चिन्हित स्थानों पर पर्याप्त शौचालय इकाइयों की स्थापना, उचित स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली, निर्बाध बिजली आपूर्ति और पर्याप्त बिस्तरों की व्यवस्था पर बल दिया। शीर्ष अधिकारियों ने पुलिस, सेना, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा भी की और वार्षिक तीर्थयात्रा के सुरक्षित और सुचारू संचालन के लिए घनिष्ठ समन्वय और मजबूत सुरक्षा उपायों पर बल दिया।