नई दिल्ली 2026-08-14
दिल्ली सरकार ने अग्निशमन सेवा में फायर ऑपरेटर और जेल विभाग में वार्डर और मैट्रन पदों पर सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी दे दी है। गृह विभाग के आदेश में उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट का भी प्रावधान है।
गृह मंत्रालय ने पहले ही सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और असम राइफल्स में कांस्टेबल और राइफलमैन स्तर के 50% पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित कर दिए हैं।