नई दिल्ली 2026-08-29
हॉकी इंडिया ने बेल्जियम और नीदरलैंड्स में आयोजित एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप में पांचवें स्थान पर रहने के लिए भारतीय महिला टीम को 50 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। भारत ने बृहस्पतिवार को एम्स्टेलवीन में जर्मनी को 3-1 से हराया था। वर्ष 1974 में पहले विश्व कप में चौथे स्थान पर रहने के बाद से यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
कप्तान सलीमा टेटे की अगुवाई में भारतीय टीम ने प्रतियोगिता में केवल एक मैच गंवाया। भारत ने चीन, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ ड्रॉ खेला। टीम ने दक्षिण अफ्रीका पर 6-1 से जीत भी दर्ज की।
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्म दिलीप तिर्की ने इसे ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि 52 वर्ष बाद ये उपलब्धि हासिल करना टीम की मेहनत को दर्शाता है।
हॉकी इंडिया के महासचिव, भोला नाथ सिंह ने भी भारतीय टीम की प्रशंसा की। नीदरलैंड और अर्जेंटीना के बीच इस प्रतियोगिता का फाइनल आज रात एमस्टेलवीन के वैगनर स्टेडियम में होगा।