13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

दो हजार रुपये मूल्य वर्ग के 98.47 प्रतिशत नोट बैंक में वापस आ गए हैं: आरबीआई

नई दिल्ली 2026-05-02

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि चलन में मौजूद 2 हजार रुपये मूल्य वर्ग के 98.47 प्रतिशत नोट वापसी की घोषणा के तीन साल बाद बैंक में वापस आ गए हैं। केंद्रीय बैंक ने अपने मुद्रा प्रबंधन अभ्यास के हिस्से के रूप में 19 मई, 2023 को 2 हजार रुपये के नोटों को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की थी। उस समय प्रचलन में ऐसे नोटों की कुल कीमत 3.56 लाख करोड़ रुपये थी।

नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 30 अप्रैल, 2026 तक यह आंकड़ा तेजी से घटकर 5 हजार 451 करोड़ रुपये हो गया है। नोटबंदी की घोषणा के बाद से 2 हजार रुपये के  नोटों को बदलने की सुविधा 19 आरबीआई कार्यालयों में उपलब्ध है। आरबीआई ने यह भी स्पष्ट किया कि वापसी बावजूद, 2 हजार रुपये के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।