13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

राष्ट्रीय विजय मेल प्रेस ऑफिस में घुसा बेबी कोबरा

कोरबा 2026-11-13

गुरुवार की शाम राष्ट्रीय विजय मेल के प्रेस ऑफिस में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बेबी कोबरा सांप अचानक कार्यालय के अंदर घुस आया। सांप प्रेस मशीन के पास फन फैलाकर बैठा हुआ था। अचानक सामने फन फैलाए कोबरा को देखकर कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों के होश उड़ गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए संपादक विजय खेत्रपाल ने बिना देर किए स्नेक कैचर जितेन्द्र सारथी को फोन कर इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही जितेन्द्र सारथी बिना देर किए मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी सतर्कता के साथ उन्होंने कोबरा सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। सांप के रेस्क्यू होने के बाद कार्यालय में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद स्नेक कैचर जितेन्द्र सारथी ने कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।

जितेन्द्र सारथी ने अपील की है कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर उसे मारने या क्षति पहुंचाने का प्रयास न करें तथा न ही खुद पकड़ने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दी जानी चाहिए। जितेन्द्र सारथी ने हेल्पलाइन नंबर ८८१७५३४४५, ७९९९६२२१५१ बताया गया।