रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश
कोरबा 2026-10-17
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस), हाई स्कूल पोलमी में आज मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व, लोकतंत्र में मताधिकार की भूमिका तथा प्रत्येक नागरिक के मतदान करने के दायित्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को बताया गया कि मतदान लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है। प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग बिना किसी प्रलोभन या दबाव के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से करना चाहिए। जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में श्रीमती एस. कश्यप प्राचार्य , श्रीमती एस.के. कुर्रे , श्रीमती राखी राय, श्रीमती आर. पी.धीरेंद्र, जे.के. सागर एवं ओ. पी. तिवारी जे. एस. मरावी, नीरज पटेल मुकेश, सत्या सहित विद्यालय के छात्र -छात्राये उपस्थित रहे।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में व्याख्याता अमर श्याम ने विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें इस संदेश को समाज एवं अपने परिवार तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से आम नागरिकों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना रहा।