कोरबा 2026-06-04
महापौर श्रीमती संजूदेवी राजूपत ने आज कोरबा जोन कार्यालय में आयोजित पीएम स्वनिधि महोत्सव शिविर का निरीक्षण किया, शिविर में पहुंचे हितग्राहियों से भेंटकर उनके ऋण प्रकरणों व जमा किये गये आवेदनों पर चर्चा की। उन्होने अधिकारियों एवं बैंकर्स को निर्देशित करते हुये कहा कि पूर्व में लंबित सभी आवेदनों का निराकरण कराते हुये सभी पात्र हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित करें तथा आज के शिविर में हितग्राहियों द्वारा जमा किये जा रहे आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित कराते हुये उन्हें योजना का लाभ दिलवायें। इस अवसर पर सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद युगल कैवर्त, ईश्वर पटेल, रूबीदेवी सागर, आरती सिंह, नोडल अधिकारी पवन वर्मा आदि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय नवा रायपुर अटलनगर से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत विभिन्न तिथियों में स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, इसके तहत प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजनांतर्गत शहरी पथ विक्रेताओं एवं असंगठित श्रमिकों को वित्तीय समावेशन डिजिटल सशक्तिकरण एवं सामाजिक सुरक्षा लाभों से जोड़ने तथा पथ विक्रेताओं के लिये सूक्ष्म ऋण पहुंच, सामाजिक कल्याण सुनिश्चित करने आदि से जुडे़ विविध कार्य किये जा रहे हैं, इसी कड़ी में आज निगम के कोरबा जोन कार्यालय में शिविर आयोजित किया गया। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजूपत ने पीएम स्वनिधि महोत्सव शिविर का निरीक्षण किया, शिविर में पहुंचे हितग्राहियों से भेंट मुलाकात की, उनके ऋण प्रकरणों व जमा कराये गये आवेदनों पर चर्चा की।
महापौर श्रीमती राजपूत नेे अधिकारियों एवं बैंकर्स को निर्देशित करते हुये कहा कि पूर्व में लंबित सभी आवेदनों का निराकरण कराते हुये सभी पात्र हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित करें तथा आज के शिविर में हितग्राहियों द्वारा जमा किये जा रहे आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित कराते हुये उन्हें योजना का लाभ दिलवायें। शिविर के दौरान सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद युगल कैवर्त, ईश्वर पटेल, रूबीदेवी सागर, आरती सिंह, नोडल अधिकारी पवन वर्मा, सहायक नोडल अधिकारी तपन तिवारी, लीड बैंक मैनेजर कृष्ण भगत, एफ.एल.सी. बी.चन्द्रशेखर, दीपक यादव, मनोज राजपूत, अरविंद कुर्रे, अजय अग्रवाल, विनोद गांेड़ आदि सहित विभिन्न बैंकर्स के प्रतिनिधि, सामुदायिक संगठक व काफी संख्या में हितग्राहीगण उपस्थित थे।
पीएम स्वनिधि योजना स्ट्रीट वेंडर्स के लिये बन रही वरदान
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वपूर्ण योजना पीएम स्वनिधि योजना स्ट्रीट वेंडर्स के लिये वरदान साबित हो रही है, यहाॅं उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के निर्देश पर शहरी पथ विक्रेताओं विशेषकर रेहडी, ठेला, पटरी फुुटपाथ पर, समान रखकर बेचने वालों, फेरीवालों आदि को उनके व्यवसाय के लिये आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा द्वारा 01 जून 2020 को पी.एम. स्वनिधि योजना क्रियान्वित की गई, इस योजना के तहत पथ विक्रेताओं को 15 हजार रूपये का बिना गारंटी वाला कार्यशील पूंजी ऋण दिया जाता है, फिर बाद में 25 हजार रूपये एवं 50 हजार रूपये के ऋण 07 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी के साथ प्रदान किए जाते हैं। योजना के उद्देश्य पथ विक्रेताओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना एवं डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देना है।
आगे इन तिथियों में लगेंगे जोनवार शिविर
आज 04 जून को कोरबा जोन कार्यालय में प्रातः 11 बजे से 04 बजे तक पीएम स्वनिधि महोत्सव शिविर आयोजित किया गया, वहीं 05 जून को भी कोरबा जोन कार्यालय में ही यह शिविर जारी रहेगा। इसी प्रकार टी.पी.नगर जोन में 08 जून एवं 09 जून को, कोसाबाड़ी जोन में 11 एवं 12 जून को, पं.रविशंकर शुक्ल नगर जोन में 15 व 16 जून को, बालको जोन में 18 व 19 जून को, दर्री जोन में 22 व 23 जून को तथा सर्वमंगला नगर जोन को 25 व 26 जून को स्वनिधि महोत्सव एवं लोक कल्याण मेला शिविर के आयोजन कियेे जायंेगे। प्रत्येक शिविर सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक निर्धारित तिथियों में आयोजित होंगे।