एचटीपीएस कॉलोनी स्थित सेंट्रल गार्डन में लगाए गए विविध प्रजाति के पौधे
कोरबा 2026-06-05
हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य अभियंता श्री एच.के. सिंह ने सेंट्रल गार्डन में साल वृक्ष का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान करते हुए कहा कि “आज पेड़-पौधे हैं, तभी हमारा कल सुरक्षित है।”
उद्यान परिसर में साल, नीम, फलदार पौधे एवं स्थानीय प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके. गुप्ता, एके. शाह, आरके. पांडे, पीके. जोशी, केएनबी. राव, एसके नायर एवं एससी. पाठक, परियोजना प्रबंधक एसके पंड्या, वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके. कुरनाल और संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रूक्मणी सिंह ने सदस्याओं के साथ पौधे रोपित किए।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए सहायक प्रबंधक (पर्यावरण) विकास उइके ने बताया कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम -‘‘ प्रकृति से प्रेरित होकर जलवायु और भविष्य का संरक्षण करें’’ है। कार्यक्रम में रायपुर से अतिरिक्त मुख्य अभियंता (सीएंडआरए) विनय पांडेय की भी उपस्थिति रही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने मिलकर पौधे लगाए और कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।