कोरबा 2026-02-01
भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा, के नवीन जिला कार्यालय “अटल स्मृति भवन” के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन 02 फरवरी 2026, सोमवार को पुलिस लाइन के सामने रिसदी रोड, कोरबा में किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, मा. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मा. प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव, मा. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राम गर्ग, मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन सिंह सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और सिद्धांतों से प्रेरित “अटल स्मृति भवन”, संगठन को सशक्त और मजबूत आधार देने के साथ ही भाजपा के वैचारिक एवं संगठनात्मक केंद्र के रूप में विकसित होगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी एवं उनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने हेतु किये जा रहे अथक कार्यों को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा विशेष रूप से सराहा जा रहा है।