13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह, जांजगीर-चांपा में अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन स्पर्धा में टीम इवेंट का खिताब कोरबा पश्चिम को

रायपुर 2026-03-22

छत्तीसगढ़ राज्य पाॅवर कंपनीज की अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कोरबा पश्चिम ने टीम इवेंट जीत लिया है। रविवार को सुबह हुए टीम इवेंट के फाइनल मैच में कोरबा पश्चिम के खिलाड़ियों ने जोर दिखाते हुए रायपुर सेंट्रल को हराया। इस अवसर पर मुख्य अभियंता श्री एचएन. कोसरिया ने विजयी टीम कोरबा पश्चिम को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।

छत्तीसगढ़ राज्य पाॅवर कंपनीज की अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 21 से 24 मार्च तक जूनियर क्लब के बैंडमिंटन कोर्ट में खेला जा रहा है। अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता की मेजबानी अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा कर रहा है। इससे पहले शनिवार शाम को हुए टीम इवेंट के सेमीफाइनल मैच में रायपुर सेंट्रल ने रायपुर रीजन पर जीत दर्ज की। जबकि दूसरे सेमीफाइनल मैच में कोरबा पश्चिम ने मड़वा को हरा दिया।