13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

15 जुलाई को पथलगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगेगा दिव्यांग प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर

जशपुरनगर 2026-07-13

जशपुरनगर कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर का आयोजन किया जा रहा है यह शिविर दिनांक 15 जुलाई 2026, दिन मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथलगांव में आयोजित किया जाएगा।

इस शिविर में तहसील पथलगांव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त दिव्यांगजनों का प्रमाणीकरण एवं पूर्व में जारी प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण किया जाएगा। शिविर में उपस्थित होने के लिए दिव्यांगजनों को आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार नंबर से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर जिस पर ओटीपी प्राप्त होता हो तथा ऐसा फोटोग्राफ जिसमें दिव्यांगता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हो, जैसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें। यदि आधार कार्ड से मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ नहीं है तो दिव्यांगजन पहले से ही नजदीकी आधार सेवा केंद्र में जाकर अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवा लें।