13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

जशपुरनगर के अंकिरा में खराब ट्रांसफार्मर बदलकर लगाया गया नया ट्रांसफार्मर

क्षेत्र में विद्युत सप्लाई सुचारू रूप में चालू 

जशपुरनगर 2026-07-20

समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर ‘‘गाज की चपेट में ट्रांसफार्मर, अंकिरा व आवलानगर में अंधेरा‘‘ के संबंध में विद्युत विभाग ने खण्डन किया है।

                    विद्युत विभाग के अनुसार अंकिरा में 18 जुलाई 2026 को वस्तुस्थिति की जांच की गई। जांच में पाया गया कि ट्रांसफार्मर गाज गिरने से फेल हो गया था। विभाग द्वारा उसी दिन 18 जुलाई 2026 को खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। इसके साथ ही क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बहाल कर दी गई है।
                  विभाग ने बताया कि खबर में अंकिरा व आवलानगर में अंधेरे की बात कही गई थी, लेकिन ट्रांसफार्मर बदलने के बाद आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।