13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

11वें आयुर्वेद दिवस पर जशपुर जिले में 19 से 23 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

जशपुरनगर 2026-09-19

संचालनालय आयुष रायपुर के आदेश के परिपालन में जशपुर जिले के समस्त आयुष संस्थाओं में दिनांक 19 सितंबर 2026 से 23 सितंबर 2026 तक 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम आयुर्वेद फॉर ए हेल्दियर टुमारो यानि स्वास्थ्य वर्द्धक भविष्य के लिये आयुर्वेद है।

जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि 19 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक पाँच दिवस तक सभी आयुष आयुष्मान आरोग्य मंदिर में काढ़ा वितरण किया जायेगा। 19 सितंबर 2026 को समस्त आयुष संस्थाओं के स्तर पर वृक्षारोपण एवं औषधीय पौधों का परिचय तथा स्वास्थ्य वर्द्धक भविष्य के लिये आयुर्वेद विषय पर स्कूल स्तर में प्रश्नोत्तरी एवं डिबेट का आयोजन किया जायेगा। 

20 सितंबर 2026 दिन रविवार को बाजार डांड जशपुर में जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। 

21 सितंबर 2026 को समस्त आयुष संस्थाओं में स्कूल एवं कॉलेज स्तर में स्वास्थ्य जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा। 

22 सितंबर 2026 को समस्त आयुष संस्थाओं द्वारा जनजागरूकता रैली, पम्पलेट वितरण, मैराथन दौड़ एवं कुर्सी दौड़ अपने स्तर पर आयोजित की जायेगी। 

23 सितंबर 2026 को जिला स्तर पर जिला आयुष कार्यालय में आयुर्वेद संगोष्ठी, कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा।