13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए रायपुर में प्रवेश प्रारंभ

रायपुर 2026-07-14

शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय, माना कैम्प रायपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दिव्यांग विद्यार्थियों के प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। यह प्रवेश श्रवण बाधित न्यूनतम 40 प्रतिशत दिव्यांगता वाले विद्यार्थियों के लिए है।

          समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर 2 पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। बी०पी०ए० बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स में गायन और तबला वादन संगीत की पढ़ाई होगी जिसके लिए दृष्टि बाधित और अस्थि बाधित विद्यार्थी पात्र हैं। वहीं बी०एफ०ए० बैचलर ऑफ फाईन आर्ट्स में चित्रकला विषय है जिसके लिए श्रवण बाधित और अस्थि बाधित विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। 12 वीं उत्तीर्ण इच्छुक दिव्यांग विद्यार्थी आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ प्रवेश ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9993566693 और 7770977479 पर संपर्क किया जा सकता है।