13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज के अंतरक्षेत्रीय ब्रिज प्रतियोगिता में रायपुर सेंट्रल विजेता एवं रायपुर रीजन उपविजेता

रायपुर 2026-03-19

छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज के केन्द्रीय क्रीडा एवं कला परिषद के तत्वाधान में आयोजित अंतरक्षेत्रीय ब्रिज प्रतियोगिता 2025-26 के समापन समारोह में ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री आर.के.शुक्ला ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्रिज प्रतियोगिता मानसिक चेतना और एकाग्रता का खेल है। हमारे खिलाड़ी ब्रिज प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर कंपनी का नाम रोशन कर रहे है। हमें उम्मीद है आगे भी पाॅवर कंपनी के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करते हुए विजेता बनेंगे।

इस अवसर पर रायपुर सेंट्रल 42 अंक के साथ विजेता का खिताब अपने नाम करने में कामयाब हुए एवं रायपुर रीजन 29 अंकों के साथ उपविजेता रहे। सांत्वना पुरस्कार दुर्ग क्षेत्र को दिया गया।

मास्टर पेयर में पूर्व-पश्चिम से पांच टीम ने खेल का प्रदर्शन किया, जिसमें प्रथम स्थान पर श्री डीएल.साहू एवं श्री पंकज चौधरी रहे। द्वितीय स्थान पर श्री हरीश चैहान एवं श्री रेखराज साहू रहे। इसी प्रकार उत्तर-दक्षिण से चार टीम ने इस स्पर्धा में प्रतिनिधित्व किया, जिसमें प्रथम स्थान पर श्री प्रशांत उरांव एवं श्री हितेश महानंद रहे। द्वितीय स्थान पर श्री दिनेश देवांगन और श्री कृष्णा कुमार यादव की जोड़ी उपविजेता रही।

केन्द्रीय कार्यालय खेल क्षेत्र रायपुर के मेजबानी में इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में तीन रीजन के कुल 18 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

रायपुर सेंट्रल से श्री डीएल. साहू, श्री पंकज चौधरी, श्री अमित देवांगन, श्री कमलेश ठाकुर, श्री शीवेश मिश्रा, श्री जितेन्द्र चौधरी ने भाग लिये। रायपुर रीजन से श्री रेखराज साहू, श्री प्रशांत उरांव, श्री दिनेश देवांगन, श्री हितेश महानंद, श्री कृष्णा कुमार यादव, श्री एचके.चौहान ने हिस्सा लिया। दुर्ग रीजन से श्री डीके.डूमरे, श्री लालजी चौधरी, श्री डी. श्रीवास्तव, श्री बीएस.राजपूत, श्री राजेश देशमुख, श्री जयंत देशमुख ने अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (वित्त) श्री एमएस. चौहान, कार्यपालक निदेशक (पीसी. एण्ड आरए.) श्री केएस. मनोठिया, मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) श्री एएम.परियल, उप-महाप्रबंधक श्री पंकज सिंह परमार, अधीक्षण अभियंता श्री पंकज चौधरी एवं सहायक अभियंता श्री रजनीश चौबे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाशन अधिकारी श्रीमती अनामिका मंडावी द्वारा किया गया।