रायपुर 2026-02-19
राज्यपाल श्री रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी की नवगठित प्रबंध समिति के सदस्यों ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर रेडक्रॉस की वर्तमान गतिविधियों तथा भावी योजनाओं पर चर्चा की गई।
राज्यपाल ने रेडक्रॉस की सदस्यता बढ़ाकर अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने सिकल सेल बीमारी की रोकथाम के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन और दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन माननीय श्री तोमन साहू, उपसभापति रूपेश पाणिग्रही कोषाध्यक्ष संजय पटेल मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम. के. राउत, अशोक अग्रवाल सचिव रूपल पुरुहित सहित प्रबंध समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।