13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा राष्ट्रीय राजमार्ग खंड पर आम वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सभी प्रवेश एवं निकास मार्ग किए बंद, उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई

रायपुर 2026-06-30

भारतमाला परियोजना के अंतर्गत विकसित किए जा रहे रायपुर-धनबाद आर्थिक गलियारे (राष्ट्रीय राजमार्ग-130ए) के निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा खंड पर आम नागरिकों तथा सभी प्रकार के निजी एवं सार्वजनिक वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है।

यह खंड अभी निर्माणाधीन है और तकनीकी रूप से सामान्य यातायात के लिए संचालित नहीं किया गया है। वर्तमान में इस मार्ग का उपयोग केवल परियोजना निर्माण कार्य में संलग्न वाहनों, मशीनरी तथा अधिकृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है।