13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने के मौके पर रायपुर में वॉकथॉन का आयोजन

रायपुर 2026-05-15

आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के हिस्‍से के रूप में आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित आकाशवाणी केन्‍द्र द्वारा एक वॉकथॉन का आयोजन किया गया। आकाशवाणी के कर्मचारी, सेवानिवृत्त अधिकारी, समाचार वाचक, श्रोता और शहर के प्रमुख नागरिक इस आयोजन में भाग लिया। वॉकथॉन आज सुबह लगभग सात बजे सिविल लाइंस स्थित आकाशवाणी भवन से शुरू हुआ।

यह शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आकाशवाणी परिसर में ही समाप्त हुआ। यह आयोजन आकाशवाणी के गौरवशाली 90 वर्षों के सफर को यादगार बनाने के लिए किया गया है। बहुजन हिताय बहुजन सुखाय के आदर्श वाक्य के साथ आकाशवाणी की स्थापना आठ जून 1936 में हुई थी। यह देश का सर्वाधिक विश्वसनीय प्रसारण माध्यम है, जो विभिन्न भाषाओं में समाचार बुलेटिन के अलावा संगीत, मनोरंजन, प्रेरक और जनोपयोगी कार्यक्रमों का प्रसारण करता है।