13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

स्तुति महिला मंडल ने मनाया हरियाली तीज उत्सव, अनुराधा खैरवार चुनी गईं सावन क्वींन

रायपुर 2026-08-18

अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र (एबीवीटीपीएस) मड़वा के आवासीय काॅलोनी पैरी विहार में स्तुति महिला मंडल (जूनियर क्लब) के पदाधिकारियों एवं सदस्याओं द्वारा पूरे उत्साह के साथ सावन तीज उत्सव मनाया गया।

स्तुति महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रितु रेड्डी की अगुवाई में सदस्याओं ने सावन तीज उत्सव मनाया। सावन क्वीन का खिताब अनुराधा खैरवार ने जीता। इस तीज उत्सव में विविध स्पर्धाएं रखी गईं थी। इनमें साड़ी ड्रेपिंग में पूजा रानी देवांगन विजेता बनी और सलाद डेकोरेशन में आरती निषाद ने जीत दर्ज। तीन प्रतियोगिताएं हेयर स्टाइल, फ्लावर रंगोली और मटका डेकोरेशन में अनुराधा खैरवार ने जीत दर्ज की।

प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने वाले अन्य प्रतिभागियों को भी महिला मंडल की अध्यक्ष के हाथों सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल की सचिव सीमा देवांगन, क्रीड़ा सचिव अनुराधा खैरवार, सदस्य पूजा रानी देवांगन, मीरा सिंह, आरती सिंह, सुनीता मरकाम, आरती निषाद, सरोजिनी साहू और मनीषा मिरे ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Vijay Kumar Khetrapal
Owner and Editor
Address: Rashtriya Vijay Mail, Beside Press Club
T.P.Nagar - Korba (C.G)
Ph: 9425224048,9838329977, 9039913390
Mail: rvijmail@gmail.com
साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी। राष्ट्रीय विजय मेल इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। राष्ट्रीय विजय मेल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, राष्ट्रीय विजय मेल या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उलंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।